लखीमपुरखीरी, नवम्बर 15 -- लखीमपुर। पढ़ुआ गांव में शुक्रवार की रात हुई युवक की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में शनिवार दोपहर परिजन व ग्रामीण भड़क गए। आरोपी पर गंभीर धाराएं लगाने की मांग को लेकर लोगों ने जुलूस निकाला और पढ़ुआ चौराहा जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों को समझाने में पुलिस लगी हुई है। घटना पढुआ थाने के पढुआ निवासी संतोष के 19 वर्षीय पुत्र आदर्श और 17 वर्षीय एक किशोर के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। आरोप है कि शुक्रवार रात आरोपी ने आदर्श के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से आदर्श घायल हो गया। उसकी आंतें तक बाहर आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए। जहां के डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस घटना को लेकर परिजन शनिवार को भड़क गए और हंगामा करने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.