अलीगढ़, फरवरी 17 -- गभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव घौरौठ में रविवार को युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में सोमवार को तनाव बढ़ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने गांव के बाहर जीटी रोड-खैर सोमना मार्ग पर शव रख दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लगाकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। इसको लेकर परिजन व ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी कर खुलासा करने की मांग पर अड़े रहे। रविवार शाम गिरीशपाल सिंह उर्फ विनय (35) पुत्र नाहर सिंह का रविवार शाम खेत पर ट्यूबवेल के पास चारपाई पर खून से लथपथ उसका शव मिला था। सीने और गर्दन पर चाकू के प्रहार किए जाने के निशान थे। परिजनों के अनुसार विनय रोज की तरह रविवार शाम करीब चार बज...