पूर्णिया, दिसम्बर 15 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा थानाक्षेत्र में आदिवासी युवक की हत्या के 75 दिन बाद भी पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही मामले का खुलासा हो सका है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश और निराशा है। थानाक्षेत्र के सिम्ब्राह गांव निवासी विश्वनाथ टुडू के 23 वर्षीय पुत्र राजकुमार टुडू की लाश 28 सितंबर 2025 को सिमालदाहा बहियार में नहर किनारे एक गड्ढे के पानी में पटवा के बोझ के नीचे दबा हुआ बरामद किया गया था। बताया गया कि राजकुमार टुडू 20 सितंबर से घर से लापता था। लाश मिलने के बाद मृतक के पिता विश्वनाथ टुडू ने किशनपुर बलुवा पंचायत अंतर्गत सिम्ब्राह टोल गांव निवासी स्वर्गीय सरकार हेमाराम के पुत्र मनोज हेंब्रम, उसकी पत्नी मीना देवी, धुम्मा हेंब्रम के पुत्र शिवलाल हेंब्रम एवं चंद किशोर हेंब्रम, सिमालदाहा गां...