अंबेडकर नगर, जनवरी 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। मामला माह भर पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र का है। आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के हांसापुर निवासी युवक राजकमल यादव उर्फ बन्दी को घर से धोखे से बुलाकर विपक्षीगण बाइक पर ले गए और छह नवम्बर 2025 को तिघरा गांव के पास स्थित इंटर कालेज के दक्षिण कोने में ले जाकर हत्या कर दिया। आरोप है कि अहरौला निवासी काली प्रसाद जायसवाल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, हांसापुर निवासी रामसिंह उर्फ बड़े टिल्लू पुत्र राम अजोर यादव व अवनीश यादव पुत्र सतगुरू यादव तथा विशुनपुर निवासी पंकज गिरी पुत्र रविन्द्र गिरी से लेनदेन का विवाद था जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। करमुलहापुर निवासी सत्येन्द्र यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.