नोएडा, जनवरी 6 -- दादरी, संवाददाता। कैमराला गांव में रविवार की रात युवक हरकेश की पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कैमराला गांव में रविवार की रात रास्ते में खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में हरकेश भाटी और मोहित पर गांव के कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। घटना में सिर पर चोट लगने से हरकेश की मौत हो गई थी, जबकि मोहित का उपचार यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। मृतक परिवार ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में प्रशांत निवासी कैमराला और प्रशांत निवासी निदामपुर सिकंद्राबाद को मुठभेड़ के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.