रांची, फरवरी 21 -- रांची। प्रमुख संवाददाता लोअर बाजार के कांटाटोली रजा कॉलोनी के मो आसिफ की हत्या के आरोपियों का पुलिस को शुक्रवार को सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। इस क्रम में उसके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस आसिफ के उन दोस्तों व परीचितों के संबंध में भी जानकारी हासिल कर रही है, जो उसके साथ रहते थे और साथ में खाना-पीना करते थे। खेलगांव थाना पुलिस ने गुरुवार को गाड़ीगांव से आसिफ का शव बरामद किया था। उसकी पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। वह बुधवार को रात से लापता था। इस मामले में उसी दिन लोअर बाजार थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों की ओर से दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...