हरदोई, फरवरी 11 -- बेहटा गोकुल। ग्राम बल्हेरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या का वीडियो वायरल होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर पड़े युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि ग्रामीण मूकदर्शक बने खड़े रहे। किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। जिस वक्त हमलावर युवक की पिटाई कर रहे थे, उसी वक्त किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह आठ सेकेंड का है। बल्हेरा में घटी यह घटना 10 फरवरी की सुबह की है। ग्राम बल्हेरा निवासी अक्षय की गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई सूरज की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने...