बगहा, दिसम्बर 2 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। साठी थाना क्षेत्र के नदी के किनारे एक युवक घर से बुला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया है । युवक के पिता पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भड़भड़वा निवासी बिहारी राम ने साठी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बिहारी राम की शिकायत पर साठी के गोपालपुर के सगे भाई शिवानंद राम व मोगल राम के पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच हो रही है। एफआईआर में बिहारी राम ने बताया है कि 23 नवंबर को साढ़े ग्यारह बजे नामजद अभियुक्त ने उनके पुत्र छोटू कुमार को फोन बुलाया और मनियारी नदी के किनारे ले गए। वहां ले जाकर मारपीट की।हत्या करने के इरादे से दोनों अभियुक्तों ने उसके पुत्र से मारपीट की । शिवानंद राम ने लोहे के पंच और धारदार हथियार से उसके पुत्र के मुंह और आंख पर मारा जिसस...