लखनऊ, जनवरी 25 -- नगराम, संवाददाता। गुलाल खेड़ा गांव के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया है। जोन दक्षिणी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप और जींस भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी अरविंद कुमार उर्फ अरुण ग्राम गुलाल खेड़ा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक 23 जनवरी को मामले में सूचना मिली थी कि ग्राम गुलाल खेड़ा में एक युवक ओम प्रकाश का शव गांव के बाहर नहर की पटरी के नीचे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान लोगों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.