अलीगढ़, मार्च 24 -- गंगीरी, संवाददाता। गंगीरी क्षेत्र के गांव जरैठ का एक युवक चार दिन से लापता है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया, जो कासगंज जिले में पड़ती है। पुलिस ने मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया, मगर युवक का सुराग न मिलने पर रविवार शाम को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। फिलहाल पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव जरेट निवासी 20 वर्षीय विजय पुत्र शिवनारायण गुरुवार की शाम लगभग चार बजे से लापता है। उनके भाई संतोष कुमार का कहना है कि गांव निवासी सुरेंद्र विजय को अपने साथ बुलाकर ले गया था। विजय अपनी बाइक से गया था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो फोन लगाया। लेकिन, उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.