फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- पलवल। यमुना में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक की हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह के अनुसार, अतवा गांव निवासी फिरोज ने बताया कि वह घर से किसी काम से नदी के किनारे अतवा के बांध के नजदीक गया था। तभी यमुना में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। शव सड़ी हालत में था, जिससे उसका चेहरा भी दिखाई नहीं दे रहा था। अज्ञात युवक के शव को देखकर उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। हसनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो युवक के पास कपड़ों में कोई कागजात भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यमुना में फेंका गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.