प्रयागराज, जनवरी 3 -- औद्योगिक थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गांव के पास ही स्थित गहरे नाले में उसका शव मिला। हत्या किन वजहों से और किन लोगों ने की, यह ज्ञात नहीं हो सका। सनसनीखेज वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। विशंभरपुर निवासी स्वर्गीय चिरौंजीलाल के पांच बेटों में सबसे छोटा 19 वर्षीय मोहित अविवाहित था और पल्लेदारी करता था। शुक्रवार दोपहर वह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। घरवाले रात में उसकी तलाश किए लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह कुछ लोग गांव के बाहर स्थित नाले की तरफ गए तो मोहित का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी घरवालों को दी। मोहित का शव मिलने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शव बाहर निकालने के बाद औद्योगिक थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.