एटा, सितम्बर 18 -- युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के मामले में आरोपी दंपति को कोर्ट ने दोषी माना। दोषी दंपति को सजा सुनाई गई है साथ ही अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त समय तक जेल में रहना होगा। एडीजीसी प्रदीप गुप्ता के अनुसार कोतवाली देहात के गांव बारथर रजत ऑनलाइन प्वाइंट चलाता था। 11 सितंबर 2023 को दुकान पर गया था उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। घर न लौटने पर दोस्तों, रिश्तेदारों से कॉल कर जानकारी ली थी। बेटे का पता नहीं चला था। जानकारी पर पता चला था कि बेटा को आखिरी बार आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र रणवीर सिंह, पत्नी प्रेमलता निवासी बारथर कोतवाली देहात के घर पर जाते देखा था। आशंका जताई थी कि दोनों आरोपियों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी है और शव को गायब कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.