बागपत, फरवरी 19 -- बामनौली गांव में एक युवक को हत्या कर शव दीवार पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी। बामनौली गांव निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसका भाई लोकेंद्र 35 वर्ष रात करीब 11बजे घर से चला गया था। सुबह 6 बजे उसका शव पड़ोसी की दीवार पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा डायल 112 पर सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान व गले में फांसी का निशान बना है। जिससे लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।टीम घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...