मधेपुरा, फरवरी 25 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। करीब 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव सोमवार को मधुबन पंचायत के तीनटेगा गांव के पास नहर में मिला। युवक का शव नहर में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से जख्म के कई निशान हैं। हत्या करने वालों ने उसकी आंख भी निकाल ली है। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए आसपास के थाना को सूचित किया गया है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार सोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.