सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के समीप घाघर नहर में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। उसके दोनों पैर मोफलर से बंधे हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव के रूप में की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचने परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेके जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौडिहा गांव निवासी 25 वर्षीय अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव पुत्र बहादुर यादव 23 दिसंबर को घर से निकला था। इस बीच शुक्रवार को उसका शव घाघर नहर में उतराया हुआ मिला। मृतक की पत्नी रामलावती ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि अखिलेश 23 दिसंबर को काम करने की बात कहकर घर से नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.