हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 7 -- आगरा में फतेहाबाद के गांव बड़ा कछियारा सांकुरी कला से तीन मार्च की रात लापता हुए 24 वर्षीय सोनू का गुरुवार को क्षत विक्षत शव मिला। हत्या के बाद शव को घूरे (गोबर का ढेर) के नीचे दबा दिया गया था। शव सड़ने पर दुर्गंध आ रही थी। जानवर उसे नोंच रहे थे। शव बाहर निकलने से पहले गांव का एक परिवार फरार हो गया। नामजद मुकदमा लिखाया गया है। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया। वह गर्भवती है। उसने पूछताछ में बताया कि हत्या उसके ससुरालीजनों ने की है। रामबरन ने बेटे की हत्या के आरोप में पड़ोसी जोगेंद्र सिंह उनके बेटे रिंकू, शैलू, पत्नी विमलेश, बहू बबली व वंदना को नामजद किया है। वंदना गर्भवती है। परिवार के अन्य सदस्य भाग गए हैं। लापता सोनू का क्षत विक्षत शव जोगेंद्र के गेंहू के खेत में घूरे के नीचे दबा मिला। सोनू के पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.