सीवान, फरवरी 10 -- दरौंदा, एक संवाददाता। एनएच 531 पर मछौती गांव के समीप पुल के नीचे पानी से भरे गढ्ढे में सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्याकर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। इस सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 3.30 बजे बच्चों ने पुल के नीचे पानी के बाहर एक युवक का हाथ देखा। बच्चों ने शोरगुल मचाया। बच्चों की शोर सुनकर बगल के स्कूल के बच्चें व शिक्षक एवं ग्राम इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दरौंदा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव निकालने के बाद देखा आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को एक पतले कम्बल में लपेट कर यहाँ लाया गया है। युवक के नाक व मुँह से खून निकल...