लखनऊ, जनवरी 9 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक का बदमाशों ने कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद उसका शव जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की, फिर चादर में शव बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या किसी और जगह की और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए यह स्थान चुना। हत्यारों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की अलखनंदा चौकी क्षेत्र में स्थित भागीरथी एन्क्लेव की चहारदिवारी के बाहर शुक्रवार सुबह झाड़ियों में चादर से बंधा एक युवक का शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय, एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव पहुंचे। पुलिस ने चादर खुलवाई तो उसमें युवक का बंधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.