जमुई, फरवरी 19 -- झाझा, निज संवाददाता झाझा में एक युवक की रहस्यमय स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। झाझा थाना के गौरादमगी गांव के मदन लाल मरांडी (35) का शव अपने घर से ही कुछ दूरी पर गांव के ही कैथीजोर नामक बहियार के पास पड़ा मिला। मृतक के सिर के बाएं हिस्से में गंभीर जख्म व खून का थक्का जमा होने के अलावा पास में भी दो-तीन जगह खून के धब्बे के अलावा मृतक का मफलर पर भी खून में सना था। इसके अलावा मापी फीते वाला कॉर्ड एवं उसकी टोपी व कॉपी आदि भी बिखरी मिली। किंतु,बकौल परिजन,मृतक का बड़ा वाला मोबाइल गायब पाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब उनलोगों ने देखा था उस वक्त उसका शव अपनी बाइक के नीचे दबा दिखा था। मृतक सड़क व मकान की ढलाई एवं मजदूरों की ठेकेदारी का कार्य करता था। बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.