फिरोजाबाद, मार्च 21 -- थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दखल निवासी बबलू 22 वर्ष पुत्र वेद प्रकाश चूड़ी की जुडाई करता था। उसकी बुधवार की रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार प्रातः एक बिल्डिंग मटेरियल की टाल पर लगे बालू के ढेर पर पड़ा हुआ था। शव को देख हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। परिवारजन भी पर पहुंच गए। वह लोग रोने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंकी। प्रभारी निरीक्षक ने घटना के बारे में पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बबलू के पिता का कहना है कि बेटे के गले पर निशान हैं। उनका आरोप है उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.