बुलंदशहर, फरवरी 6 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद में गुरुवार को युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर अवैध रूप से शराब बिक्री और शराब में जहर मिलाने का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया। काफी देर तक हंगामा हुआ सीओ के कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर परिजनों ने जाम खोला। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंची। अवैध शराब बिक्री करने वाले युवक के खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे बताए गए हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद के मोहल्ला जटियान निवासी नीतू (30) पुत्र जगदेव कि गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं मिली थी और युवक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था। गुरुवार को परिजनों ने मोहल्ले में ह...