हाजीपुर, अगस्त 11 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के चिमनापुर में संदिग्ध मौत के मामला में चाचा और चचेरे भाई सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। चिमनापुर निवासी स्व. सोहन महतो की पत्नी सरोजनी देवी गुरुवार को लालगंज थाना पर आवेदन दी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वह घर से बाहर काम करने गई थी। उसका 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार जो बीते बुधवार को घर पर अकेला था और उसकी बहन अपने दोस्त के घर पूजा देखने गई थी। मां बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने पुत्र कृष्ण कुमार से बात भी की थी। उस समय वह ठीक था और घर पर था। जब मृतक की बहन सुजाता कुमारी शाम 6 बजे घर आई तो कृष्ण कुमार को रूम के खिड़की से देखी तो वह छत के कड़ी से एक साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जिसे देखते ही वह चिल्लाई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये। मृतक की मां...