बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दीपक गौड़ (26) पुत्र राम निवास निवासी नरायनपुर थाना दुबौलिया का शव घर के अंदर कमरे में छत के कुडे से लटकता मिला। दीपक गौड़ विवाहित है और इस समय उसकी पत्नी मायके में हैं। मंगलवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उसकी लटकती लाश दिखी। दीपक एक बेटा और एक बेटी का पिता है। वह दो भाईयों में सबसे छोटा था। बच्चे भी उसकी पत्नी के साथ ससुराल में थे। दीपक पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके मां की पहले मौत हो चुकी है और पिता दिव्यांग है। मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप सिंह और फोरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरू कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.