चित्रकूट, फरवरी 5 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के भैरोपागा मोहल्ला स्थित मंदाकिनी पुल पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की टे्रन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। वह बुधवार को सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम कोतवाली पुलिस की सूचना पर परिजनों को जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है। गोल तालाब तुलसी नगर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय आशादीन राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर से यह कहकर निकला कि वह काम पर जा रहा है। देर शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और वह उसकी खोजबीन करने लगे। इधर, रेलवे स्टेशन में जीआरपी को जानकारी मिली कि मंदाकिनी रेलवे पुल के ऊपर कोई व्यक्ति ट्रेन से कट गया। कर्वी कोतवाली पुलिस को साथ में लेकर जीआरपी मंदाकिनी पुल पहुंची...