सहारनपुर, जनवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर के जंगल में बुधवार रात एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को गुरुवार सुबह निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रामपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव लंढौरा गुर्जर निवासी सतनाम (30 वर्ष) पुत्र रतन सिंह बुधवार देर रात तक जब घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने फोन पर संपर्क किया, तो सतनाम ने बताया कि वह जंगल में पड़ा है। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जंगल की ओर दौड़ पड़ी। परिजन सतनाम को घर ले आए। गुरुवार सुबह परिजन सतनाम को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.