मुंगेर, जनवरी 15 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। तारापुर -संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी हेमंत कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम के बाद जब हेमंत कुमार का शव गांव रामपुर पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया। शव को देखते ही पत्नी एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हेमंत की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजन के अनुसार हेमंत के पिता शंकर प्रसाद पिछले करीब 25 वर्षों से बांका जिला के साहिबगंज में अपना क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करते थे। पांच वर्षों से हेमंत भी अपने पिता के साथ क्लीनिक में रहकर मरीजों की सेवा कर रहे थे। रोज की तरह मंगलवार को भी हेमंत क्लीनिक बंद करने के बाद बाजार से मकर संक्रांति के ...