सहरसा, जनवरी 17 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। विराटपुर पंचायत अन्तर्गत जलसीमा गांव में शुक्रवार को उस वक्त कोहराम मच गया।जब सडक दुर्घटना जलसीमा गांव निवासी ब्रह्मदेव राम के पुत्र राजेश राम की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।परिजनों के विलाप से हर आने जाने वाले लोगों की आंखें नम हो जाता था। घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार मृतक राजेश राम अपने भाई के ससुराल सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव गुरुवार को गया हुआ था। शुक्रवार को सुबह अपने गांव जलसीमा आने के क्रम में ट्रक कि चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की शादी 5 वर्ष पहले अर्चना देवी से हुआ था।वो अपने पीछे पत्नी के साथ चार वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी और माता-पिता को छोड़...