सीवान, दिसम्बर 31 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहान्स रगड़टोला निवासी अमीश यादव नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों ने आवेदन देकर गांव के ही एक परिवार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने आवेदन में युवक की मौत को साजिश के तहत गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दिया जाना बताया है। इस संबंध में मृतक युवक की मां ने आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आगजनी और पुलिस से हाथापाई मामले में की एफआईआर युवक की हत्या से आक्रोशित भीड़ द्वारा 112 पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की गई जब पुलिसकर्मियों ने भीड़ द्वारा पीटे जा रहे एक युवक व उसकी मां को बचाने का प्रयास किया। हादसे में मृतक की मौत का जिम्मेदार मानते हुए भीड़ द्वारा उक्त युवक और उसकी मां को पीटा जा रहा था जिसे पुलिसकर्मियों ने बचाकर पुल...