बांका, फरवरी 23 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़वा नदी के पास दो दिन पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय सुरेन्द्र यादव की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने हाइवा वाहन चालक के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डढ़वा नदी के समीप एक हाइवा वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुरेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन में वाहन चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। आवेदन मिलने के बाद आनंदपुर थान...