कौशाम्बी, जून 22 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के मौलवी लियाकत अली नगर (अमहा) गांव का 22 वर्षीय कुलदीप पटेल पुत्र मैकू लाल पटेल पेंटर था। 15 दिन पहले प्रयागराज के हनुमानगंज में उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार की रात वह पड़ोस में रहने वाले अपने साथी दिनेश पुत्र अशोक के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। चाकवन चौराहा के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, उसका साथी दिनेश मामूली तौर पर जख्मी हुआ था। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कंटेनर पुलिस के कब्जे में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.