प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रिश्तेदारी आए युवक को लाइसेंसी बंदूक से गोली लग गई थी। गोली लगने से घायल युवक की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतक के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी। मृतक के चाचा ने भतीजे की बंदूक से हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने मामले में युवक व परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इलाके के नोती निवासी नंदलाल तिवारी के घर कौशाम्बी जिले के मंझनपुर ऊनो वमनपुरवा निवासी 22 वर्षीय शौर्य पांडेय दो अक्तूबर को गया था। तीन अक्तूबर को भोर में शौर्य लाइसेंसी बंदूक की गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज में भर्ती कराया गया। प्रयागराज में रात में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले मे...