गढ़वा, सितम्बर 20 -- मझिआंव। प्रखंड के मोरबे गांव निवासी सीता साह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र इंग्लेंश प्रसाद की गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार इंग्लेश 5 माह से लीवर रोग की बीमारी से ग्रसित था। शव शुक्रवार सुबह गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। विधायक नरेश प्रसाद सिंह मृतक के घर पहुंच कर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया। वह अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी ललन प्रसाद सिंह, उप मुखिया सीता राम, अनिल ठाकुर जितेंद्र कुमार, उप मुखिया प्रकाश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...