अमरोहा, जून 13 -- बुधवार को पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में मृतक की प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव डींगरा निवासी शिवम पुत्र अरविंद त्यागी मंगलवार देर शाम दिल्ली से गांव आया था। रात में वह अपने खेत पर चला गया। सुबह में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी पर शिवम के परिजन खेत पर पहुंचे। सूचना पर डींगरा चौकी से पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घुटना बताया गया है। मामले में मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर पर मृतक की प्रेमिका तनु निवासी श्यामवाला थाना रहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तनु मृतक की भाभी की रिश्ते की बहन लगती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.