गोंडा, अप्रैल 7 -- धानेपुर (गोंडा) संवाददाता।श्रीनगर बाबागंज के पैरावेट (पशु मित्र) रामजी पांडेय के आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ एक सप्ताह बाद आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी रामजी पांडेय का शव पशु अस्पताल श्रीनगर बाबागंज में पशु चिकित्सा अधिकारी कक्ष में लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रामजी के जब में एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें एक लड़की से प्रेम प्रसंग का भी उल्लेख था। इस मामले में परिजनों ने लड़की पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.