कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बलिहावा देह गांव का 20 वर्षीय दुखराज पटेल गुरुवार को ग्रामीणों के साथ मूर्ति विसर्जन में शामिल होने मूरतगंज के पक्का तालाब गया था। शाम करीब पांच बजे वह घर लौट रहा था। बड़ी धन्नी गांव के पास पैदल सड़क पार करते वक्त पिकअप ने उसे टक्कर मार दी थी। आलमचंद सीएचसी में चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक के चाचा बिजनौर सिंह की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक व पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.