देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार में एक अप्रैल को झाड़ी में मिले युवक के शव के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। पत्नी एसपी कार्यालय पहुंची और पति की हत्या करने का आरोप लगाया। एसपी विक्रांत वीर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कपरवार घाट की रहने वाली ज्योति देवी पत्नी संदीप प्रसाद गुरुवार को एसपी कार्यालय कुछ लोगों के साथ पहुंची। ज्योति का कहना था कि उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। एक बच्ची भी है। 30 मार्च को मेरे पति कमाकर बाहर से घर आए। मैं अपने मायके दुलहू में थी। पति ने एक अप्रैल को फोन किया कि वह मुझे लेने मेरे गांव आ रहे हैं। कुछ देर बाद ननद ने फोन कर जानकारी दी कि मेरे पति शराब पीकर सोए हैं। सूचना पर मैं गांव के कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंची। वहां मेरे पति की मौत हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.