बदायूं, नवम्बर 17 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के गांव दुगरैया में युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी और साले सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक अपनी पत्नी को विदा कराने उसके मायके गया था, जहां ससुरालियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। गांव दुगरैया के रहने वाले देशराज ने बताया कि उसने अपने बेटे राजपाल की शादी करीब आठ साल पहले गांव बिलहत थाना बिनावर में की थी। देशराज ने बताया कि एक साल पहले पति-पत्नी में अनबन हो गई थी। करीब पांच महीने पहले उसकी पुत्रवधू घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी और तभी से वहीं रह रही थी। लगभग एक महीने पहले राजपाल अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल बिलहत गया था। देशराज का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी को विदा नहीं किया, बल्कि उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.