गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर फकीरपुर स्थित साई मंदिर के पुजारी राज किशोर सिंह के पुत्र विकास सिंह उर्फ गोलू की फरवरी महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर चंदौली के सकलडीहा सीओ श्वेता तिवारी मामले की जांच करने गहमर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी बात की। बता दें कि बीते फरवरी महीने में गहमर ताड़ीघाट मुख्य मार्ग पर ईदगाह के समीप विकास सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने बताया कि विकास घटना से ठीक पहले उस समय थाने पर तैनात रहे सिपाही राकेश पाल के साथ देखा गया था। उसी रात राकेश पाल का ट्रांसफर पुलिस लाइन हो गया। राजकिशोर सिंह ने सिपाही के ऊपर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.