रुद्रपुर, जुलाई 26 -- काशीपुर। पोकलेन ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया है। यूपी के ग्राम बढपुरा शुमाली थाना अजीमपुर जिला रामपुर निवासी विपिन पुत्र चन्द्रपाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका छोटा भाई अमन भारत वर्ष क्रशर पट्टी कलां घोसीपुरा में पोकलेन चलाने का कार्य करता था। बीते 11 जुलाई की शाम वह अपने दोस्त खालिद, आकाश, नितीश के साथ मानपुर रोड स्थित निर्माणाधीन हाइवे के पास पहुंचे। यहां कार से उतने पर विपरी दिशा से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.