रामपुर, जनवरी 7 -- संदिग्ध परिस्थितियों में छह माह पहले हुई युवक की मौत मामले में अब न्यायालय के आदेश पर पटवाई थाने में केस दर्ज लिया है। मृतक के परिजनों ने रिश्तेदारों पर गला घोटकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में दंपति के अलावा उनके दो बेटे शामिल हैं। वहीं नामजद आरोपी खुद को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाने की बात कह रहे हैं। मामला करीब छह माह पुराना है। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघानगला जदीद निवासी राकेश की मुंहबोली बहन कृष्णा की ससुराल पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम जिवाई कदीम में है। राकेश करीब छह माह पहले कृष्णा के घर आया था। यहां अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। खून की उल्टी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां राकेश की मौत हो गई थी। मौके पर आए राकेश के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया था। उन्होंने भी बीमारी से मौत होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.