हाथरस, दिसम्बर 6 -- पुरदिल नगर। मोहल्ला पथवारी गेट में मारपीट में युवक की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने शव आने के बाद हंगामा किया। शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार किया। दिनेश पुत्र बाल किशन उम्र लगभग 38 वर्ष को मोहल्ले के ही चार लोगों ने मारपीटा। मारपीट में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन के लोग उसे अलीगढ़ मेडीकल ले गये । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आस पास के लोग मृतक के घर पर इकठ्ठा हो गये। मृतक के पिता के द्वारा 112 नम्बर पर सूचना दी गयी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी हासिल की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम को शव आया तो परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्...