संवाददाता, फरवरी 2 -- यूपी के प्रतापगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वहीं, परिजन एफआईआर दर्ज हुए बिना अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हो रहे थे। पुलिस ने दबाव बनाया तो मारपीट हो गई। इसमें इंस्पेक्टर, दारोगा और महिला सिपाही सहित दर्जनभर पुलिसवाले घायल हो गए। मृतक के परिजनों सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए। घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की तो परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। देर शाम पुलिस सुरक्षा में मानिकपुर राजघाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ तो मामला शांत हुआ। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिछलहला साहूमई गांव का है। पवन श्रीवास्तव के 22 वर्षीय बेटे सूरज की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व कि...