रुडकी, मई 8 -- कार सवार श्रद्धालुओं को टक्कर मारने वाले बस चालक के खिलाफ मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लोकेश कुमार निवासी सापला जिला रोहतक हरियाणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई हेमंत अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। कार सवार लोग नारसन के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी थी। बस की टक्कर से हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार राहुल, लोकेश और कैलाश निवासी सापला भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.