गिरडीह, दिसम्बर 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर भेलवाघाटी रोड पर जमुनिया जंगल के पास रविवार की रात जगसिमर गांव के युवक उपेंद्र यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच पड़ताल करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना के बाद सोमवार सुबह में भेलवाघाटी पंचायत सहित प्रखंड के कई गांवों से सैकड़ों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंच गए थे। वेलोग युवक की मौत की जांच करने की मांग को लेकर असपताल में रखा हुआ उपेन्द्र के पार्थिव शरीर को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम में भेजे जाने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उपेन्द्र यादव की मौत कैसे हुई है पुलिस इसका खुलासा करे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कहा कि जब तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं होगी, शव को उठाने नहीं दिया जाएगा। मामले की सूचना पर खोरीमहुआ के एस...