कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ घूमकर घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों ने भू-विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। नवाबगंज गिल्लीपुरवा में रहने वाले रामगोपाल निषाद किसान हैं। परिवार में पत्नी शकुंतला, बेटी पूजा, सुधा और 20 वर्षीय इकलौता बेटा सुमित निषाद था। रामगोपाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर सुमित इलाके के चार युवकों के साथ घूमने गया था। फिर वह घर आ गया। पत्नी शकुंतला काम पर एनआरआई सिटी चली गई, जबकि वह भू-विवाद में तारीख पर कोर्ट गए थे। आरोप है कि शाम को कचहरी से होते हुए पत्नी को लेकर घर पहुंचे तो मेनगेट खुला था। कमरे में बेटा चारपाई पर लेटा था, आवाज दी लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता के ...