फिरोजाबाद, जनवरी 11 -- यूपी के फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तीन दिन से लापता चल रहे युवक का सिर कटा नग्न शव मंगलवार को नारखी के एक गांव के बाहर स्थित पूर्व प्रधान के ट्यूबवेल की कोठरी से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान होने के बाद उसके सिर की खोज के लिए आसपास के खेतों में टीम जुटी हुई है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। थाना उत्तर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी 26 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र भोजराज सिंह बीते तीन दिनों से घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को नारखी के जाखई में ट्यूबवेल की कोठरी से तेज दुर्गंध और खून के निशान दिखाई दिए। अंदर जाकर देखने पर युवक का अर्धनग्न और सिर कटा नग्न शव पड़ा मिला। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.