छपरा, दिसम्बर 6 -- दिघवारा निसं। शादी से लौट रहे एक युवक को दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर के समीप घायल करते हुए अपराधियों ने उसकी बाइक, गले से सोने की चेन व दस हजार रुपए छीन लिये। पीड़ित खैरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी सालिक प्रसाद का पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में सन्नी ने बताया कि वह नयागांव के हरपुरनंद अपने ममेरी बहन की शादी में गया था जहां डीजे नाच को लेकर विवाद हुआ था। गांव के संभ्रांत लोगो ने मामलें में समझौता करा दिया था। शादी से वापस बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी हरपुरनंद के अभिषेक कुमार, आशिष कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य मेरा बाइक से पीछा करते मेरे बाइक में टक्कर मार मुझे गिरा दिया और मेरी बाइक समेत सोने का चैन व दस हजार रुपए छिन फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंद...