बगहा, जनवरी 11 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के पोखरिया व भसुरारी गांव के बीच एक युवक की बाइक रोक मोबाइल व 6 हजार रुपए की छिनतई कर ली गई है।घटना 7 जनवरी की है और तीन बदमाशों ने इसे अंजाम दिया है। मामले में साठी थाना के भेड़ीहरवा गांव निवासी फिरोज आलम ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से नरकटियागंज जा रहा था। इसी दौरान एक पुल के समीप मोबाइल व6 हजार रुपए छीन लिये।की छिनतई कर ली। गई।बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह भसुरारी चौक पहुंचा और अपने भाई को सूचना दी। बाद में उसके भाई के मोबाइल नंबर से 112 पुलिस टीम को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...