गंगापार, जनवरी 8 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को जेठवारा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा तिराहा क्षेत्र में लगी गुमटियों को हटाने के लिए दुकानदारों और स्थानीय लोगों को हिदायत दी जा रही थी। इसी दौरान एक युवक से पुलिस की कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बताया जाता है कि युवक ने पुलिस कर्मियों से वाद-विवाद करते हुए अभद्रता की, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। इस दौरान हलका बल प्रयोग भी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए और मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की अपील की। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.